फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 48 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर रोड कैंप स्थित एसबीआई के एटीएम में दो महिलाओं ने जोड़ियों निवासी रमेश का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 48 हजार रुपये कर नकदी निकाल ली। मोबाइल पर संदेश आने पर रमेश को उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोड़ियों निवासी रमेश कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह रादौर रोड कैंप स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। जब उसने एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए अपना कार्ड डाला तो मशीन ने रुपये नहीं निकाले तभी उसके पीछे दो महिलाएं वहां आ गई। एक महिला ने उसकी मदद करने की बात कही और उसका एटीएम कार्ड ले लिया। महिला ने भी मशीन में कार्ड लगाकर रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन एटीएम मशीन से रुपये नहीं निकले। इसके बाद महिला ने उसका कार्ड लौटा दिया। इसके बाद वह अपने घर आ गया।
सोमवार को जब उसने अपना मोबाइल चेक किया तो उसमें उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 48 हजार रुपये निकलने के संदेश आए हुए थे। जबकि यह रुपये उसने नहीं निकाले थे। इसकी जांच के लिए वह बैंक में पहुंचा और बैंक प्रबंधक से बातचीत की। प्रबंधक ने जब उसके एटीएम कार्ड की जांच की तो वह कार्ड उसका नहीं था। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने धोखा से उसका एटीएम कार्ड कार्ड बदलकर उसके खाते से रुपये निकाल लिए हैं। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि रमेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें