फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी मिल्क केक की सूचना पर सीएम फ्लाइंग की टीम का छापा, सैंपल लिए

विज्ञापन
CM Flying's team raided on the information of adulterated milk cake, took samples - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सरस्वतीनगर के गांव कलांपुर समेत कई जगहों पर छापामारी की। छापामार पड़ते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मिठाइयां तैयार करवा रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव कलांपुर में राणा स्वीट हाउस से तीन सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा वर्कशाप रोड पर भी कई दुकानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि गांव कलांपुर में राणा स्वीट हाउस पर बड़ी मात्रा में मिलावटी मिल्क केक तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दिनेश के नेतृत्व में टीम ने छापामारी की। दुकान के संचालक विकास ने टीम को बताया कि वह मिल्क केस मलाई रहित दूध से तैयार करता है। वह किसी तरह की मिलावट नहीं करता। मौके पर 24 क्विंटल मिल्क केक मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि मौके से मलाई रहित दूध के तीन सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा। मौके से स्ट्रीम भट्टी भी मिली है। जिसके दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाए गए। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ नरेश कुमार स्ट्रीम भट्टी के संबंध में कोई दस्तावेज न देने पर दुकान मालिक को नोटिस दिया है। इसके बाद टीम ने जगाधरी वर्कशाप रोड पर महादेव स्वीट हाउस से एक-एक सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें