फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पकड़ीं बिना बिल के सामान लेकर जा रही दो गाड़ियां

Fri, 17 Jan 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिना बिल के सामान ले जा रही दो गाड़ियों पर जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाड़िया माल लेकर यूपी से हिमाचल की ओर जा रहे थे। दोनों पर तीन से पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
जीएसटी विभाग की टीम बुधवार की रात दो वाहन पकड़े हैं। एक में और दूसरे में नट बोल्ट हैं। जांच में पता चला कि दोनों गाड़ी यूपी से आई थी और हिमाचल जा रही थी। टीम ने जांच की तो दोनों के चालक किसी तरह का बिल नहीं दिखा पाए। दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। डीईटीसी सेल्स टैक्स कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इन दोनों वाहनों पर तीन से पांच लाख रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनवरी माह के 15 दिनों में ऐसे वाहनों पर करीब 10 लाख रुये का जुर्माना लगाया है। वहीं दिसंबर माह में करीब 23 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने कारोबारियों से आह्वान किया कि बिना ई-वे व बिल के न चले। यदि कोई इस तरह का वाहन माल ले जाता हुआ मिला तो उस पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें