फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंथक दल 28 सीटों पर लड़ रहा एचएसजीपीसी चुनाव

Fri, 17 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए लंबा संघर्ष करने वाला झींडा गुट पंथक दल के बैनर तले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) चुनाव में हिस्सा ले रहा है। पंथक दल सबसे अधिक 28 वार्डों में चुनाव लड़ रहा है। वहीं 12 वार्डों में आजाद उम्मीदवारों को समर्थन कर रहा है। यह जानकारी जगदीश सिंह झींडा ने दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में हरियाणा की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए आवाज बुलंद की गई थी। लंबे संघर्ष के बाद हरियाणा की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कानूनी मान्यता मिल पाई। हालांकि तत्कालीन प्रदेश सरकार ने उन्हें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एडहॉक का प्रधान नियुक्त नहीं किया था।
विज्ञापन

एचएसजीपीसी के चुनाव घोषित होने के बाद उन्होंने पंथक दल का गठन किया और अपने साथियों सहित चुनाव मैदान में आ डटे। झींडा ने कहा कि प्रदेश का सिख समाज जानता है कि उनके संघर्ष की बदौलत प्रदेश की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बन पाई। उनका दावा है कि चुनाव में पंथक दल की ही जीत होगी।

सिख समाज संस्था 23 सीटों पर लड़ रही चुनाव
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में सिख समाज संस्था 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और आठ सीटों पर आजाद उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। सिख समाज संस्था के मुखिया दीदार सिंह नलवी हैं। प्रदेश की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए जगदीश सिंह झींडा की ओर से शुरू किए गए संघर्ष में दीदार सिंह नलवी भी उनके साथ थे। बाद में नलवी झींडा गुट से अलग हो गए। नलवी का कहना है कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से अलग गुरुद्वारा कमेटी के लिए संघर्ष किया। नलवी का दावा कि उनकी स्वच्छ छवि के कारण मतदाता उनकी संस्था के उम्मीदवारों को ही जिताएंगे।
विज्ञापन


शिअद (आजाद) 30 सीटों पर चुनाव मैदान में
भूपेंद्र सिंह असंध गुट शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के बैनर तले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव लड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन भाजपा शासन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किया गया था। भूपेंद्र सिंह असंध इस कमेटी के प्रधान रह चुके हैं। भूपेंद्र सिंह असंध और बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल (आजाद) 30 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और 10 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों को समर्थन दे रहा है। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि (एचएसजीपीसी) के प्रधान रहते हुए उन्होंने गुरुद्वारों में सुधार किए। नई सराय और लंगर हॉल बनाए गए। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिसकी बदौलत संगत उन्हें ही सेवा का मौका देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें