यमुनानगर। अंबाला जेल में बंद दो आरोपियों को जिला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम प्रोडक्शन वारंट पर लाई। दोनों पर 25 अप्रैल को ज्ञानेवाला के घर में ताले तोड़ गहने चुराने के आरोप हैं। स्पेशल सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को गांव ज्ञानेवाला निवासी प्रिंस सैनी घर के ताले और अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए थे। मामले की तफ्तीश के दौरान पता चला अंबाला के गांव टोबा निवासी संदीप कुमार उर्फ संजू व गांव पिलखनी निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा ने यह घटना अंजाम दी है और दोनों अंबाला जेल में बंद हैं। प्रोडक्शन वारंट पर दोनों ने चोरी का सामान बरामद कराया है। संवाद