फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो गांवों से बिजली का सामान चोरी

Sun, 19 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव अकबरपुर व करहेड़ा खुर्द में बिजली निगम का सामान व तार चोरी कर लिए गए। पुलिस ने संबंधित एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बिजली निगम यमुनानगर के एसडीओ सुमित ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव करहेड़ा खुर्द में बिजली निगम के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया गया है। तब मौके पर जाकर पाया कि ट्रांसफार्मर से 280 मीटर कंडक्टर, तार चोरी की गई हैं। सरस्वती नगर के एसडीओ वेदक कुमार ने बताया कि गांव अकबरपुर में फूल सिंह के खेतों में लगे ट्यूबवेल से बिजली के तार चोरी कर लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें