फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता को खाट पर लेकर शिकायत देने पहुंचीं दो बहनें

Sat, 27 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में पिता को खाट पर लेकर पहुंची दोनों बहनें। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज को शिकायत देने के लिए दो बहनें अपने पिता को खाट पर लेकर महाराजा अग्रसेन कॉलेज में पहुंची। परंतु स्वास्थ्य कारणों के चलते मंत्री बैठक में नहीं पहुंच पाए। इसलिए पुलिस को ही शिकायत देकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मानकपुर गांव की दोनों बहनों ने मंत्री के नाम लिखी शिकायत में बताया कि उनके पिता महबूब पर 25 अप्रैल को सात लोगों ने गंडासियों, तलवारों और लोहे की राॅड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर चोट के कारण उन्हें 18 दिन पीजीआई में भर्ती रहना पड़ा। दोनों टांगे टूट चुकी हैं, जिनमें लोहे की रॉड डालनी पड़ी। अब वह चल फिर भी नहीं सकते।
बच्चों के बीच हुए विवाद के चलते यह हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना को करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन

उसके अनुसार चार आरोपी अब भी फरार हैं और खुलेआम घूमते हुए उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। इसी शिकायत को लेकर वह मंत्री अनिल विज के समक्ष न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं थी, लेकिन मंत्री के नहीं आने से उन्होंने अपनी शिकायत पुलिस के अन्य अधिकारियों को दी। महबूब का कहना है कि वे लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि भाग गए आरोपियों के कारण परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें