फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खादी आश्रम समेत दो संपत्तियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांच-पांच लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स दबाए बैठे बकायेदारों पर निगम की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी के तहत बकाया टैक्स जमा न कराने पर निगम ने खजूरी रोड रायपुर स्थित खादी आश्रम समेत दो संपत्तियों को सील कर दिया। इन बकायेदारों पर निगम का लगभग 15 लाख 58624 रुपये टैक्स बकाया था।
दोनों बकायेदारों को कुछ दिन पहले अंतिम नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा न कराने व नोटिस का जवाब न देने पर नगर निगम की टीम ने इन दोनों संपत्तियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जेडटीओ अजय वालिया व जितेंद्र मल्होत्रा की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नगर निगम पांच-पांच लाख रुपये से अधिक बकाया टैक्स के 19 बकायेदारों की संपत्तियां सील कर चुका है। इसके बाद एक लाख से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों की प्रॉपर्टी सील की जाएगी। यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, लिपिक अभिजीत, चंद्रमोहन, कुशाग्र, विकास, अंकित, नितिन त्यागी व अनिल की टीम सबसे पहले खजूरी रोड पर रायपुर स्थित खादी आश्रम पहुंची। निगम की इस टीम ने खादी आश्रम के शटर पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें