फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यौन शोषण के आरोपी समेत दो को भेजा जेल

Wed, 10 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भवती करने के मामले में हमीदा पुलिस चौकी ने आरोपी सावेज को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी का साथ देने के आरोप में उसकी जानकार महिला सोनिया को भी गिरफ्तार किया गया। सोनिया के पास चार माह की एक बच्ची भी है। आरोपियों को दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन माह पहले सोनिया ने उसे सावेज से मिलवाया था। कहा था कि सावेज की पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे। वह उसके साथ शादी कर ले। इिस पर वह तैयार हो गई। सोनिया ने दोनों को कई बार अपने घर पर भी मिलाया।
विज्ञापन

जहां सावेज ने संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग होटल में लेकर गया। वहां आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। सोनिया से इस बारे में कहा तो उसने भी आरोपी का साथ दिया। इस शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें