फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा पलटने से छात्रा समेेत दो घायल

Sat, 11 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की सड़कों के बीचोबीच सीवरेज के ऊंचे-नीचे सीवरेज के ढक्कन वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। शुक्रवार सुबह डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने एक ई-रिक्शा का टायर सीवरेज के ढक्कन के पास हुए गड्ढे में चला गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छात्रा और चालक दोनों घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक सुनील मधु चौक से छात्रा तृषा को लेकर भाई कन्हैया साहिब चौक की ओर जा रहा था। रास्ते में डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने सड़क पर बने सीवरेज के गड्ढे में पहिया जाने से ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस हादसे में छात्रा और चालक दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही छात्रा की बहन भी अस्पताल पहुंच गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सड़कों की मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और सड़क पर बिखरी बजरी के कारण दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें