संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अलग-अलग सड़क हादसों में गांव मिर्जापुर के अधेड़ व गांव अमादलपुर के युवक की मौत हो गई। थाना बूड़िया और साढौरा पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक हादसा थाना बूड़िया के अंतर्गत गांव सुघ में तीन जुलाई रात हुआ। यहां मजदूरी कर साइकिल पर घर लौटते अमादलपुर के 36 वर्षीय सोनी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। राहगीरों ने सोनी को अस्पताल पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी।
सोनी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोनी के भाई अशोक ने बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरा हादसा थाना साढौरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में तीन अगस्त की शाम हुआ। इसमें मिर्जापुर के 70 वर्षीय तारा सिंह को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन तारा सिंह को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तारा सिंह के बेटे नक्षत्र सिंह के बयान पर अज्ञात बाइक चालक पर मामला दर्ज कर लिया।