फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायत में भिड़े दो लोग, समझाने आए व्यक्ति को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मनभरवाला में मारपीट को लेकर हो रही पंचायत में दो लोग भिड़ गए। जब गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें समझाया तो एक युवक ने उससे भी मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मनभरवाला निवासी अनिल कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नत्थनपुर अड्डे पर मोबाइल रिपेयर की दुकान है। उनके गांव के कृष्णा की 15 अप्रैल को उनके गांव के ही नरेश के साथ मारपीट हो गई थी। इस बात को लेकर देर शाम उनके गांव के रविदास मंदिर में पंचायत हा रही है। पंचायत में उसके चाचा के लड़के सुदेश, उसके पिता धर्मपाल, चचेरे भाई टोनी भी थे। उनके गांव के मुकेश कुमार ने नरेश कुमार के पक्ष के लोगों से पूछा कि सच्चाई बताओं की नरेश ने कृष्णा को क्यों पीटा। इस बात को लेकर उनके गांव का बिट्टू भड़क उठा और मुकेश को धमकाने लगा। उसने बीच बचाव करते हुए उन्हें समझाया कि क्यों बहस कर रहे हो। आरोप है कि उसके इतना कहते ही आरोपी बिट्टू ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी है। आरोपी ने उसे नीचे गिराकर लातों व थप्पड़ों से पीटा। उसके चचेरे भाई सुदेश व टोनी ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान आरोपी बिट्टू ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि घायल अनिल की शिकायत पर आरोपी बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें