फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नगर: निशानदेही को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में भिड़े दो पक्ष, हुई हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सरांवा में गोचरान व पंचायती भूमि की निशानदेही को लेकर कई दिनों से चल रहे तनाव में सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में दोनों पक्षों की आपस में हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा काबू किए जाने तक दोनों पक्षों में जमकर टकराव हुआ। बीडीपीओ कार्यालय में हुए हंगामा को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस थाने में शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

निशानदेही रोके जाने के विरोध में सरांवा के कुछ ग्रामीण धरना देने के लिए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। निशानदेही को लेकर दोनों पक्षों की आपस में बहस हो गई। जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से काबू किया। बाद में बीडीपीओ श्याम लाल शर्मा व एसएचओ धर्मपाल की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक हुई। इस बैठक में गुरविंद्र सिंह, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी, सरपंच प्रतिनिधि ऋषिपाल सैनी, रिटायर्ड एएसआई नरेंद्र सिंह व सतपाल राणा भी मौजूद थे। दोनों पक्षों में हुई बातचीत में बुधवार से निशानदेही दो जगह से किए जाने पर सहमती हुई। अगर जरुरत पड़ी तो पुलिस सुरक्षा भी ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें