फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन के दो पार्कों का होगा सुंदरीकरण

Sun, 06 Sep 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पार्काें के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करतीं मेयर, विधायक व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन क्षेत्र के दो पार्कों का 15.13 लाख रुपये की लागत से नवनिर्माण, नवीनीकरण और सुंदरीकरण किया जाएगा। शनिवार को मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पार्षद विभोर पाहुजा की मौजूदगी में दोनों विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यों का शुभारंभ किया।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि जैन स्थानक के पीछे स्थित पार्क के नवनिर्माण और नवीनीकरण पर 7 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं, संतपुरा गुरुद्वारा के नजदीक ट्यूबवेल नंबर पांच स्थित पार्क के नवीनीकरण और सुंदरीकरण पर 7 लाख 83 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों पार्कों में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना है। पार्क विकसित होने से क्षेत्रवासियों को सुबह-शाम सैर और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। पार्क शहर की सुंदरता और स्वस्थ वातावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दोनों पार्कों के विकास से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलने के साथ मॉडल टाउन की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता गिरीश पुरी, कृष्ण गर्ग, मोहित गेरा, मोहित मानिकटाला, अनुराग जैन और जेई अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें