छछरौली नेशनल हाईवे पर खड़े डंपर। प्रवक्ता
छछरौली। नेशनल हाईवे पर खनन सामग्री से भरे वाहनों के खिलाफ एसडीएम ने चेकिंग अभियान चला। करीब छह घंटे तक चले अभियान के दौरान दो ओवरलोड डंपर पकड़े गए। इन डंपरों को आरटीए के हवाले कर दिया। एसडीएम रोहित कुमार के अनुसारन अभियान में 40 से अधिक डंपर के दस्तावेज की जांच की गई। जांच के दौरान दो डंपर ओवरलोड पाए गए, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए आरटीओ विभाग को सौंप दिया गया। वहीं 15 ट्रक दस्तावेज पूरे और मानकों के अनुरूप पाए जाने पर छोड़ दिए गए। करीब 25 वाहनों की जांच अभी जारी है। इनके बिल और ई-रवाना दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। संवाद