फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेट्रोल पंप पर अधिवक्ता को पीटा, दो के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक पेट्रोल पंप पर अधिवक्ता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने इस संबंध में अर्जुन नगर चौकी सेक्टर-17 हुडा में शिकायत देकर पेट्रोल पंप मालिक और उसके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकायत में जगाधरी निवासी आयुष शर्मा ने बताया कि वह सिविल कोर्ट जगाधरी कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। वह 25 मार्च को शाम करीब 7:15 बजे अपनी बाइक पर वीर नगर स्थित गुप्ता ऑयल स्टोर (इंडियन ऑयल) पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। पेट्रोल डलवाने के बाद उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह बाइक में हवा भरवाने के लिए एयर प्रेशर पंप के पास पहुंचे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के अंदर से दो व्यक्ति एक करीब 50-55 वर्षीय व्यक्ति और दूसरा 24-25 वर्षीय युवक गाली-गलौज करते हुए उनके पास आए। आरोप है कि युवक ने आते ही उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। जब उन्होंने अपना परिचय अधिवक्ता के रूप में दिया, तो आरोपियों ने और भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
अधिवक्ता के अनुसार आरोपियों ने उनकी बाइक की चाबी भी जबरन छीन ली और उन पर पेट्रोल चोरी करने का झूठा आरोप लगाया। जब वह इस बारे में पूछने अंदर गए, तो उन्हें चोर कहकर अपमानित किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने यह भी कहा कि उनकी पहुंच देश के उच्च स्तर तक है और उन्हें धमकी दी कि यदि ज्यादा विरोध किया तो उन्हें और उनकी बाइक को पेट्रोल डालकर आग लगा देंगे।
विज्ञापन

घटना के बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल की, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एसआई प्रदीप कुमार को उन्होंने पूरी घटना से अवगत कराया और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित करने की मांग की। जांच अधिकारी एसआई निर्मल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें