फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू के दो नए केस मिले, संख्या 50 पहुंची

Tue, 15 Oct 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार डेंगू के दो नए मरीज मिलने के बाद की संख्या 50 पर पहुंच चुकी है। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इनमें 44 वर्षीय कुसुम लता चिट्टा मंदिर रोड से व 51 वर्षीय सुभाष हरबंसपुरा से शामिल हैं। दोनों के घरों में स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग कराई।
अभी 96 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। ऐसे में मरीजों की संख्या और भी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड फीवर सर्वे कर उन लोगों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं। जिनके घरों या प्रतिष्ठानों में डेंगू का लारवा मिल रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने आजाद नगर व शास्त्री पार्क काॅलोनी में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

लोगों को पंफ्लेट बांटकर डेंगू के लक्षणों व बचाव के बारे में जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि वह सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाए। उन जगहों पर साफ सफाई करें जहां पर पानी जमा होने की संभावना रहती है। विभाग की ओर से बांटे गए पंपलेट पर डेंगू के लक्षणों व बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
लोगों को बताया गया कि जमा पानी में ही डेंगू का लारवा पनपता है। इसलिए अपने आसपास साफ सफाई रखे। घरों में छत पर पड़े पुराने बर्तनों, सामान, गमलों, फ्रिज व एसी के जमा पानी में लार्वा तेजी से पनपता है। इसलिए ऐसी जगहों पर सफाई रखे। जहां पर जमा पानी साफ करना संभव न हो। वहां पर काला तेल डाल दें। विभाग के पास दवाई भी उपलब्ध हैं। उसे भी पानी में डाल सकते हैं। जिससे लार्वा नहीं पनपेगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुशीला सैनी ने बताया कि जागरूकता से ही डेंगू को फैलने से रोका जा सकता है। विभाग की ओर से रैपिड फीवर सर्वे कराया जा रहा है। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। यदि किसी को संदिग्ध लक्षण हैं तो वह तुरंत अस्पताल में जांच कराए। जिला में डेंगू के मरीजों की संख्या 50 हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें