फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए केस मिले, सक्रिय मरीज हुए चार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए टीकाकरण कराना जरूरी है। जिले के स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमण के दो नए केस आए। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी में 53.37 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30,781 कोरोना पॉजिटिव केस हुए, जिनमें 30,322 डिस्चार्ज हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के चारों सक्रिय मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें