फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। इससे अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। ये जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 98.29 प्रतिशत हो गया है। जबकि दोहराव दर 278 दिन है। जिले में कुल आबादी के 34.21 प्रतिशत लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 24681 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि जिले में कुल 24260 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में आठ संक्रमित मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल नौ सक्रिय मरीज हैं। अभी तक कुल 411253 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें से 382717 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1313 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें