फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोर पर हमला कर घायल करने के आरोप में दो नामजद

Mon, 17 Jun 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। हवेली गांव के 16 वर्षीय किशोर पर हमला करके उसे घायल करने के आरोप में पुलिस इसी गांव के कुलबीर व गुरप्रीत के विरुद्ध केस दर्ज किया है। किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून की शाम को वह गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद बाहर निकला तो कुलबीर व गुरप्रीत ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके चीखने –चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौका पर आये और डायल 112 को सूचित किया। डायल 112 के मौका पर आने से पहले ही गुरप्रीत व कुलबीर मौका से भाग गये। 12 जून को यह बालक अपने परिवार के साथ मंदिर में होने वाले अखंड पाठ की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी दौरान कुलबीर कार में अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें