फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिप्टोकरेंसी के जरिये 12 करोड़ ठगने के दो और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


यमुनानगर। क्रिप्टोकरेंसी के जरिये अमेरिकी नागरिक मरले ली काेरेजवो से लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला एक बहुत बड़ा गिरोह है। इस गिरोह में 10 से 15 लोग शामिल है। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर के मुस्लिमपुरा निवासी आयुष कुमार व पश्चिम बंगाल के जिला परगना के नेताजी कॉलोनी निवासी सुंदरम के रूप में हुई है। मामले में अब तक कुल सात आरोपी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पहले से गिरफ्तार आरोपी भिवानी की सुगलान गली निवासी प्रिंस कुमार चार दिन के रिमांड पर है। जिससे पूछताछ के बाद इन आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड में इनसे अन्य आरोपियों के बारे में व अन्य ठगी के मामलों में पूछताछ की जा रही है।





ऐसे हुई थी अमेरिकी नागरिक से ठगी

संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा निवासी मरले ली काेरेजवो अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त है। सितंबर 2022 में उनके पास अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और उसे बातों में उलझाकर बैंक संबंधी जानकारी ली। आरोपी ने कंप्यूटर के जरिये उसके बिटक्वाइन खाते को हैक कर लिया। जिसके माध्यम से उससे लगभग 13 लाख डॉलर यानि लगभग 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में मरले ली काेरेजवो ने संयुक्त राज्य अमेरिका में केस दर्ज कराया। वहां से जांच में सामने आया कि भारत से यह धोखाधड़ी हुई है, क्योंकि जिन खातों में रकम गई थी वह भारत के थे। मरले लीज कोरेजवा के अधिवक्ता निहार अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाना में 17 अक्तूबर 2023 विक्रमजीत सिंह सहित दो महिलाओं आंचल मित्तल और सरिता के विरुद्ध केस दर्ज कराया। जिसके बाद से ही पुलिस तफ्तीश की। सबसे पहले पुलिस ने विक्रमजीत को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब तक पुलिस मामले में सात आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार यह बड़ा गिरोह है। अलग अलग राज्यों में इस गिरोह में 10 से 15 लोग शामिल है।
विज्ञापन




क्रिप्टोकरेंसी के जरिये ठगी करने का आरोपी विक्रमजीत पर 30 जनवरी को दर्ज हुआ था दूसरा केस

अमेरिकी नागरिक से क्रिप्टोकरेंसी के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी विक्रमजीत पर साइबर क्राइम पुलिस ने 30 जनवरी को दूसरा केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में करनाल स्थित शुभएक्स प्लेटफार्म के कानूनी सलाहकार योगेश कुमार ने बताया था कि उनकी कंपनी पैक्सफुल प्लेटफार्म के जरिये व्यापार करती है जो क्रिप्टोकरेंसी, ई-गिफ्ट कार्ड और अन्य डिजिटल सामान खरीदने और बेचने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल बाजार है। इस प्लेटफार्म पर ही मोहाली निवासी विक्रमजीत सिंह भी व्यापार करता था। इस प्लेटफार्म के नियम के अनुसार उपयोगकर्ता अपने ही अकाउंट से लेनदेन कर सकता है लेकिन विक्रमजीत ने धोखाधड़ी की नीयत से अलग-अलग अकाउंट का प्रयोग कर इस डिजिटल प्लेटफार्म से पेमेंट उन खातों में मंगवाई थी। विक्रमजीत पहले से अमेरिकी नागरिक से लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी के केस में गिरफ्तार है। तीन दिन पहले पुलिस विक्रमजीत को शुभएक्स कंपनी से ठगी के मामले में भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन



अमेरिकी नागरिक से ठगी करने के केस में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। यह बहुत बड़ा गिरोह है। जिसमें 10-15 लोग और शामिल हैं। आरोपी अलग अलग राज्यों के है। अब तक मामले में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी आरोपी भी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। इस केस के माध्यम से अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं।
- हिमाद्री कौशिक, एएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें