फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की चाबी लेकर युवक फरार, देखती रह गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा गलत पार्किंग व काले शीशे लगाने वालों पर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी तरफ शरारती तत्व नियमों को ताक पर रख धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला गोविंदपुरी रोड पर देर शाम देखने को मिला। जहां पर ट्रैफिक एसएचओ रामपाल गश्त के दौरान माता अहिल्याबाई होल्कर चौक से आती हुई कार जिसमें ब्लैक कलर की जालियां लगी थी को रुकवाने का प्रयास किया तो कार में बैठे तीन युवकों ने कार न रोक कर पुलिस के साथ बहस शुरु कर दी और जैसे ही युवकों को नीचे उतारने के लिए कहा तो वह वहां से कार की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। ट्रैफिक इंचार्ज ने कार को टोचन करने के लिए टोइंग वाहन मंगवाया, परंतु कार की चाबी न होने की वजह से वहां जाम लग गया। बाद पुलिस ने जाम को किसी तरह से खुलवाया।
विज्ञापन


यातायात के नियमों के बारे में किया जा रहा जागरूक : पूनिया
एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है यातायात के नए नियम और जुर्माना लागू होने के बाद भी लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वो नियमों की पालना करें। एसपी ने कहा कि लोग नियमों की पालना करेंगे तभी देश के सड़क हादसों में कमी आएगी। पुलिस द्वारा भी समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें