फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल

Fri, 20 Dec 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के मैट्रो होटल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने काम से घर लौट रहे आजाद नगर निवासी पंकज से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यू मार्केट स्थित मलिक हैंडलूम इंपोरियम की दुकान पर नौकरी करता है। रात करीब पौने नौ बजे वह दुकान से छुट्टी करके पैदल परशुराम चौक से होता हुआ अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसके पास जानकार का फोन आ गया। वह मोबाइल पर अपने जानकार से बात कर रहा था। इस दौरान मैट्रो होटल के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और वर्कशॉप रोड की ओर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। शहर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें