फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिलासपुर में दो अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी

Fri, 20 Dec 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बिलासपुर में अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को बिलासपुर में अनाज मंडी मुख्य गेट के सामने और जगाधरी रोड पर एमआर इंटरनेशनल स्कूल के साथ लगती अवैध काॅलोनियों पर जेसीबी चलवा कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान डीटीपी राजेश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट महिपाल, अरुण कुमार, समीर कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

नगर योजनाकार टीम के सदस्य सबसे पहले नई अनाज मंडी के सामने बन रही अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई करने पहुंचे। विभाग के अधिकारियों ने जैसे ही जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण गिराने शुरू किए तो मौके पर कुछ लोग पहुंच गए। अधिकारियों द्वारा जेसीबी मशीन से सड़कों व गलियों को उखाड़ दिया। डीटीपी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा नई अनाज मंडी के सामने अवैध काॅलोनी काट रहे व्यक्ति को तीन-चार बार नोटिस के माध्य से अवगत करवाया गया था। परंतु आरोपी द्वारा नियमों को ताक पर रख कर निर्माण करवाया गया। यहां पांच एकड़ में गलियों व सड़कों के निर्माण के लिए मिट्टी व गटका डलवाने का कार्य किया जा रहा था जिसको तुरंत रोक दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर जगाधरी मार्ग पर एमआर इंटरनेशनल स्कूल के समीप आठ एकड़ में कट रही अवैध काॅलोनी को विभाग द्वारा पांच-छह बार नोटिस जारी कर चेताया गया लेकिन वहां भी निर्माण कार्य नहीं रुका। जिस पर जेसीबी मशीन की मदद से निर्माण कार्य को रुकवाया गया। उन्होंने बताया कि यह एरिया जिला नगर योजनाकार के अंतर्गत आता है। यहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य नहीं करवाया जा सकता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बिना अनुमति से जहां भी अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाया जाएगा उस पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें