फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो बदमाशों ने साइकिल सवार से मारपीट कर लूटी नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की शिव कालोनी में संतोष यादव पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट करते हुए नकदी व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। शिव कालोनी निवासी संतोष यादव ने बताया कि शाम को वह किसी काम से लाजपत नगर में गए थे। वहां से साइकिल पर वापस लौट रहे थे। जब वह अपने मकान के पास पहुंचे तभी दो बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें साइकिल से नीचे गिरा दिया। उनकी जेब से चार हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें