अलग-अलग स्थानों से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में आनंद कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि 22 मई को उसकी 16 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
उन्होंने उसकी काफी तलाश की, उसका कुछ भी पता नहीं चला। उन्हाेंने आरोप लगाया कि उसकी लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, हरदेव कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की 25 मई को किसी काम से बाहर गई थी, मगर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।