फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

Mon, 22 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर एक आरोपी ने युवक से दो लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामगढ़ माजरा गांव निवासी अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं पास है। वह भारतीय सेना में नौकरी करना चाहता था। उसने सेना में भर्ती के लिए आवेदन भी किया हुआ है। जिला अंबाला के एक गांव के धर्मेंद्र के छोटे भाई की शादी उसके गांव में हुई है। जिससे उसकी जानकारी आरोपी धर्मेंद्र से हो गई। नवंबर 2022 में आरोपी उनके घर पर आया तो उसके घरवालों ने उससे नौकरी के बारे में बातचीत की। उसको अपने फार्मों के बारे में बताया। धर्मेंद्र ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों साथ अच्छी पहचान है। वह सेना में नौकरी लगवा देगा, जिसके लिए उन्हें पांच लाख रुपये देने होंगे। जिनमें से दो लाख रुपये नौकरी लगने से पहले व तीन लाख नौकरी पर ज्वाइन होने के बाद देने होंगे। बातचीत होने पर उसने आरोपी को एक लाख 40 हजार रुपये दे दिए और गूगल पे नंबर पर 61 हजार रुपये भेज दिए। आरोपी ने उसे बताया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र आपके घर पर आ जाएगा। बकाया तीन लाख रुपये का इंतजाम रखना। वह उसके संपर्क में रहा। रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। अब आरोपी उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। बिलासपुर पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें