फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला सरंपच से जातिसूचक शब्द कहने अभद्र व्यवहार के आरोप में केस

Mon, 22 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। राझेड़ी गांव स्थित ग्राम सचिवालय में खड़ी कारों को हटाने के लिए कहने पर हुए विवाद में गांव के कुछ युवकों ने महिला सरपंच के पति, पंच सदस्य व चौकीदार से मारपीट की। आरोपियों पर जातिसूचक शब्द कहने व अभद्र व्यवहार करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने पंच की शिकायत पर गांव के रिंकू, टिंकू, ललित व अंकित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पंच अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत की बैठक होनी थी। जिस पर सरपंच ने चौकीदार हुकमचंद को ग्राम सचिवालय खोलने के लिए भेजा। जहां पर गांव के कुछ लोगों ने बरामदे में अपनी कारें खड़ी की हुई थी। चौकीदार के साथ वह खुद व महिला सरपंच का पति संजीव कुमार भी थे। जब उन्होंने बरामदे में खड़ी कारों को हटाने के लिए कहा तो युवकों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें संजीव कुमार को चोटें आई। आरोपियों ने महिला सरपंच को जातिसूचक शब्द भी कहे और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें