फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाटसएप पर संदेश भेजकर रिश्तेदार का इलाज करवाने की बात कहकर ठगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बीमार पिता को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाने में मदद करने के नाम पर प्रोफेसर कालोनी निवासी युवती से अज्ञात ने दो लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने युवती के दोस्त की फोटो व्हाट्सएप की प्रोफाइल पर लगाई थी। जांच के बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कालोनी निवासी युवती ने शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक अप्रैल की शाम करीब आठ बजे उसके व्हाट्सएप पर एक नंबर से संदेश आया कि मैं सिद्धांत गर्ग हूं। मेरे पिता बहुत बीमार हैं। उन्हें इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना है। इसके लिए उसे 2.50 लाख रुपये की जरूरत हैं। रुपये उसे तुरंत चाहिए। नीचे दिए गए अकाउंट नंबर में रुपये जल्द से जल्द भेज दो। व्हाट्सएप प्रोफाइल पर फोटो सिद्धांत गर्ग की थी। जानकार के पिता के बीमार होने पर पता चलते ही उसने तुरंत उस खाता नंबर पर दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद जब उसने उस नंबर पर फोन किया तो किसी ने कॉल नहीं रिसीव की। उसने अपने जानकार सिद्धांत गर्ग को फोन किया और उनसे रुपये पहुंचने की बात पूछी। उन्होंने कहा कि उसने कोई रुपये नहीं मंगवाए और न ही उसके पिता अस्पताल में हैं। जब उसने अपने स्तर पर नंबर की जांच करवाई तो वह नंबर आमना बेगम नाम की महिला का निकला। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी आमना बेगम नाम की महिला पर धोखाधड़ी धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का पता लगाकर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें