फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से महिला समेत दो की मौत, 62 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना महामारी से शनिवार को 38 वर्षीय महिला और 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। महावीर कालोनी निवासी महिला पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थी। जबकि साढौरा के इस्लामाबाद निवासी व्यक्ति पारस अस्पताल पंचकूला में भर्ती था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों मृतकों को कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारी भी थी। कोरोना गाइडलाईन के अनुसार दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना के 62 पॉजिटिव केस मिले। जबकि 133 लोग ठीक हुए हैं। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.33 प्रतिशत हो गया है। कुल आबादी का 48.85 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 29430 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 28645 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हो चुके हैं।
बाक्स
1558 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 334 सक्रिय केस हैं। जिसमें से 246 लोग घर पर और 88 अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 587195 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 551441 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1558 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में 916 एक्टिव माइक्रोकंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें