फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के केस भले घटे हों, लेकिन लापरवाही पड़ सकती है भारी: विजय दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाने के लिए वैक्सीन काफी कारगर साबित हुई है। जिले में सभी लोगों को पहली डोज तो लग चुकी है, लेकिन दूसरी डोज लगवाने के लिए सभी लोग अभी आगे नहीं आए हैं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के मौजूदा हाल पर सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा हक कोरोना के केस भले ही घटे हों, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। बूस्टर डोज कौन ले सकता है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि नौ माह पहले जिसे दूसरी डोज लगी थी वे लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

सवाल: जिले में कितने लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लग चुकी है?
जवाब: कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को वैक्सीन की दो डोज लगाई जा रही है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 954041 लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जो कि 101 प्रतिशत है। जबकि 78 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
सवाल: दूसरी डोज लगाने की रफ्तार कम क्यों है?
जवाब: जिले में 730508 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में जनवरी माह में 143514 दूसरी डोज लगाकर यमुनानगर प्रदेश में फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूह के बाद चौथे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

सवाल: वैक्सीन की बूस्टर डोज कौन लगवा सकता है?
जवाब: बूस्टर डोज 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति, स्वास्थ्यकर्मियों व प्रारंभिक श्रेणी के कर्मचारियों को लगाई जा रही है। जिन लोगों को नौ माह पहले दूसरी डोज लगी थी वह बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। अब तक 6655 लोगों को बूस्टर डोज लगाए जा चुके हैं।
सवाल: 15 से 18 वर्ष के कितने किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है?
जवाब: जिले में 15 से 18 वर्ष के 40772 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
सवाल: सिविल अस्पताल का नया भवन कब तक बनेगा?
जवाब: सिविल अस्पताल यमुनानगर के नए भवन का कार्य तेजी से चल रहा है। पांच मंजिला भवन के तीन ब्लाक बनाए जा रहे हैं। जिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी साल यह पूरा हो जाएगा।
सवाल: मेडिकल कॉलेज का निर्माण कब शुरू हो जाएगा?
जवाब: जिले के गांव पांजूपुर में मेडिकल कॉलेज बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। मेडिकल कालेज के लिए बजट केंद्र सरकार से मिलता है। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। इसके बाद कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सवाल: साढौरा में लोग डॉक्टर न होने व भवन खस्ता हाल में होने के कारण प्रदर्शन कर चुके हैं।
जवाब: साढौरा में सीएचसी का भवन काफी पुराना है। उसके नए भवन का प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है। जैसे ही बजट आएगा निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। वहां पर तीन डाक्टरों की नियुक्ति हुई है।
सवाल: कोरोना संक्रमण का खतरा अब कितना है?
जवाब: जिले में कोरोना संक्रमण दर लगातार घट रही है। दिसंबर में कोरोना संक्रमण दर .08 प्रतिशत थी जो जनवरी में 8.36 प्रतिशत थी। फरवरी में यह दर घट कर 7.76 प्रतिशत रह गई है।
सवाल: अब जिले में कितने सक्रिय केस हैं?
जवाब: कोरोना के केस में भी लगातार कमी आ रही है। शनिवार को 62 नए केस आए। अब कुल 334 ही सक्रिय केस हैं। केस भले ही इस वक्त कम आ रहे हैं लेकिन लोगों को लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी है। बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। वहीं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह जल्द लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें