फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में छिनैती की दो वारदात, आरोपी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लॉकडाउन लगने पर पुलिस सड़कों पर तैनात है। बावजूद इसके शहर में बदमाशों का आतंक बढ़ रहा है। शनिवार को बदमाशों ने मात्र चार घंटे में दो स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया। पहला वारदात शहर के पॉश इलाके शास्त्री कॉलोनी में हुई। यहां सैर करने निकले फर्नीचर व्यवसायी के गले से बाइक सवार दो युवक तीन तोले की सोने की चेन छीन ले गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए है। वहीं, दूसरी वारदात जगाधरी रोड पर मुंडाखेडा के नजदीक हुई। यहां ड्यूटी जा रही स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर अमादलपुर की कर्मी का बाइक सवार बदमाश ने पर्स झपट लिया। पर्स में दस हजार रुपये, मोबाइल, टेब व दस्तावेज थे। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला केस
गली के मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से आए बदमाशों ने झपटी सोने की चेन
शास्त्री कॉलोनी निवासी संजय धीमान ने बताया कि उसकी फर्नीचर का काम है और धीमान फर्नीचर के नाम से दुकान है। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब छह बजे वह अपने घर के पास गली में सैर करने निकला था। जब वह गली के मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उसके नजदीक आकर आरोपियों ने बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन तीन तोले की थी। चेन झपटने के बाद आरोपी वहां से बाइक की तेज गति कर फरार हो गए। उसने शोर मचाया और आरोपियों को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जांच के दौरान दोनों आरोपी युवक गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। जांच अधिकारी निर्मल ने बताया कि संजय धीमान की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरा केस
पर्स झपट धक्का देकर गिराने का किया था प्रयास, संभलकर आरोपी का किया पीछा
बिलासपुर के गांव शाहपुर निवासी रेनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर अमादलपुर में कार्यरत है। रोज की शनिवार सुबह वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर आ रही थी। करीब पौने दस बजे जब वह जगाधरी रोड पर गांव मुंडाखेडा के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर एक अज्ञात व्यक्ति आया, उसके नजदीक आकर उसने बाइक की गति कम की स्कूटी के समानांतर चलाना शुरू कर दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी व्यक्ति ने उसका पर्स छीन लिया और उसके गिराने का प्रयास किया। लेकिन वह संभल गई। इसके बाद आरोपी वहां से जगाधरी की तरफ भाग निकला। उसने अपनी स्कूटी से उसका पीछा किया। जब औद्योगिक क्षेत्र के मोड़ पर आरोपी का पीछा करते हुए वह स्लिप होकर गिर गई। इसमें उसके घुटने में चोट लग गई। इस दौरान आरोपी मानकपुर औद्योगिक की तरफ फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें