यमुनानगर। दो घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कृष्णा नगर निवासी परमिंदर कौर ने गांधीनगर पुलिस दी शिकायत में बताया कि वह 19 फरवरी की सुबह घर पर ताला लगाकर बाहर गई थीं। अगले दिन दोपहर लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला। घर से सोने की दो जोड़ी टॉप्स, सोने की अंगूठी, एप्पल घड़ी, 25 हजार रुपये सहित अन्य सामान गायब मिला। वहीं कांसापुर रोड स्थित शिवपुरी ए निवासी भारत भूषण ने शिकायत में बताया कि 20 फरवरी की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब 77 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। संवाद