फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Mon, 23 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सेक्टर-17 क्षेत्र में गुप्ता पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गुरु तेग बहादुर कालोनी निवासी टिटू कुमार ने बताया कि 20 फरवरी की दोपहर वह किसी कार्य से ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। गुप्ता पेट्रोल पंप के समीप कार सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा चालक लालद्वारा कालोनी निवासी विकास कुमार घायल हो गए। विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उमौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें