फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल के बाहर भिड़े दो गुट छात्र के सिर पर ब्लेड से हमला

Fri, 14 Aug 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी स्थित एक स्कूल के बाहर बुधवार को कक्षा छह और सात के छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कक्षा छह के एक छात्र ने कक्षा सात के छात्र के सिर पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में छात्र घायल हो गया। जिला नागरिक अस्पताल में छात्र का मेडिकल कराया गया है।।
विज्ञापन

घायल छात्र ने बताया कि वह देशराज कॉलोनी के स्कूल में पढ़ाई करता है। कक्षा छह और सात के कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों के दोनों गुट स्कूल के बाहर आमने-सामने हो गए। जब वह वहां से गुजरा तो एक छात्र ने उसके सिर में हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से छात्र घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे घायल छात्र को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने छात्र का मेडिकल किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और छात्रों से पूछताछ के आधार पर विवाद की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें