जगाधरी। शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की अलग-अलग कालोनी से दो युवतियों को युवक बहलाकर ले गए। पुलिस ने आरोपी युवकों पर केस दर्ज किए हैं।
सेक्टर 17 थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। तलाश करने पर परिवार के लोगों ने तको पता लगा कि युवती की मलिकपुर निवासी नरेंद्र से दोस्ती है। वह उसे शादी की नीयत से बहला फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं शहर जगाधरी की एक अन्य कालोनी से भी 18 वर्षीय युवती को आरोपी मुखर्जी पार्क निवासी कैफे बहला फुसलाकर ले गया है। तलाश करने पर उसका सुराग नहीं लगा। संवाद