फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Sun, 11 Jan 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव भंगेड़ा में देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के पास अचानक हुई इस दुर्घटना की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सीधे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई, जिससे दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रतापनगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भंगेड़ा निवासी 27 वर्षीय अनुज शर्मा अपने दोस्त 35 वर्षीय सतपाल निवासी मुजाफत कलां को उसके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे भंगेड़ा गांव के समीप पहुंचे, उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

अनुज की तीन महीने पहले हुई थी शादी, गांव में शोक

हादसे में जान गंवाने वाले अनुज शर्मा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। अनुज पेशे से डेंटल का काम करता था और अपनी खुद की दुकान खोलने की तैयारी में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में वह अपने दोस्त सतपाल के साथ मुजाफत कलां में डेंटल क्लीनिक की तलाश कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से दोनों साथ रहकर भविष्य की योजनाएं बना रहे थे, लेकिन यह हादसा उन सभी सपनों पर भारी पड़ गया। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें