फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में दो दोस्तों पर किया धारदार हथियारों से हमला

Tue, 19 Dec 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गवाही देने की रंजिश में शांति काॅलोनी निवासी अरमान व उसके दोस्त अजीत पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी युवक अमित बकरे वाले के साथी बताए जा रहे हैं। जिसके साथ अरमान का अदालत में पहले ही केस चल रहा है। पुलिस ने अरमान की शिकायत पर आठ आरोपियों को नामजद कर तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शांति काॅलोनी निवासी अरमान ने शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी है कि वह काॅलोनी के ही अपने दोस्त अजीत मिश्रा के साथ बाइक पर पुराना छछरौली रोड स्थित गुप्ता फास्ट फूड पर चाउमीन खाने गया था। जब वहां से वापस आ रहा था तो रास्ते में कर्ण, राहुल यादव, रिषी, सूरज, मिंटू, बलबीर, दीपक, सरोज और तीन अन्य युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा। इससे वे दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने राहुल व उसके साथियों के खिलाफ गवाही दी तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे। आरोपियों ने उनकी बाइक भी तोड़ डाली।
विज्ञापन

अरमान ने बताया कि उसका अमित बकरे वाले के साथ पहले भी झगड़ा हुआ था। मामला अदालत में चल रहा है। आरोप है कि अमित ने ही अपने साथी भेजकर उन पर हमला करवाया। पुलिस ने मामले में आठ युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें