फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घायलों की सहायता करने पर दो महिला बैंककर्मी सम्मानित

Fri, 29 May 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैंक कर्मी ​निधि को सम्मानित करते एसपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश करने वाली निजी बैंक की दो महिला कर्मचारियों को राहवीर योजना के तहत सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सीनियर सेल्स मैनेजर एरिया हेड निधि और रिलेशनशिप मैनेजर आशिमा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों महिलाओं को जल्द ही 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इससे भी बड़ी बात यह है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने से जब सभी पुरुष पीछे हट रहे थे तब यह दोनों महिला कर्मचारी हिम्मत दिखाते हुए आगे आई और घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को दोनों कर्मचारी बैंक से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नत्थनपुर में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े थे। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन दोनों महिलाओं ने तुरंत मदद का फैसला लिया। निधि ने एक घायल को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया, जबकि दूसरे घायल को राहगीर की मदद से दूसरी गाड़ी में भिजवाया गया।
विज्ञापन

दोनों महिलाएं अस्पताल में तब तक मौजूद रहीं, जब तक घायलों के परिजन नहीं पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक गोयल ने कहा कि सड़क हादसों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय पर अस्पताल पहुंचाने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आमजन से भी घायल लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

बैंक कर्मी निधि को सम्मानित करते एसपी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें