तेज रफ्तार ट्रॉला उसकी चाची व मामा की लड़की को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस दौरान उसकी चाची रजनी की दाहनी बाजू ट्रॉला के टायर में फंस गई। चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ उन्हें ले गया। हादसे में उसकी चाची रजनी व भावना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्जकर लिया है।
चार माह पहले बच्ची भावना के पिता की हो गई थी मौत : अतुल शर्मा ने बताया कि करीब चार माह पहले मासूम बच्ची भावना के पिता सागर दत्ता की भी मौत हो गई थी। वे बीमार थे। अभी परिवार उनकी मौत के सदमे से उबरा भी नहीं था कि अब इकलौती बेटी की भी हादसे में मौत हो गई। उधर, हमीदा निवासी रजनी की मौत से उसके दो लड़कों के सिर से मां का साया उठ गया।
15 अगस्त पर बुआ के घर आई हुई थी बच्ची : गांव घिलौर निवासी चार वर्षीय भावना 15 अगस्त पर अपनी बुआ रजनी के घर आई थी। भावना अपने गांव में ही निजी स्कूल में केजी की छात्रा थी। उसका एक बड़ा भाई है। चार माह पहले हुई पिता सागर की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ था। लेकिन अब बच्ची की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्ची की मौत की सूचना परिजनों ने उसकी मां को काफी देर तक नहीं बताया। जब उसे उसकी मौत का पता चला तो वह कई बार अपने होश खो बैठी।
बुरी तरह कुचले हुए थे शव : हादसे का पता चला तो मृतक महिला व बच्ची का परिवार सिविल अस्पताल पहुंच गया। काफी संख्या में महिलाएं भी मौके पर पहुंची। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें देखा भी नहीं जा रहा था। ट्रक ऊपर से निकलने से शव बुरी से कुचले गए थे। रजनी की तो पहचान भी नहीं हो पा रही थी।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मामले में ट्रॉले को कब्जे में लेकर चालक पर केस दर्जकर लिया है। चालक फरार है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दिनेश कुमार, एसएचओ, थाना फर्कपुर