फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूजी में दाखिले के दो दिन शेष, सीटों से आधे आवेदन

Mon, 29 Jun 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए अंतिम दो दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक राजकीय और एडेड कॉलेज में सीटों के बराबर आवेदन नहीं आए हैं। आवेदन कम आने पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई थी। तिथि बढ़ने के बाद भी आवेदनों में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है।
अभी तक राजकीय एवं एडिड कॉलेज में करीब 50 प्रतिशत ही आवेदन हुए है। यही नहीं दो राजकीय विद्यालयों में यह संख्या 25 प्रतिशत से भी कम है। जिले के पांच राजकीय और सात एडेड कॉलेजों में इस बार अपेक्षा से काफी कम आवेदन आए हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश कॉलेजों में अभी तक कुल सीटों के मुकाबले 50 प्रतिशत तक भी आवेदन नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

किसी भी कॉलेज में रेगुलर कोर्स में सीट जितने भी आवेदन नहीं आए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा आवेदन रोजगारपरक कोर्स में हुए हैं। इस दौरान बीसीए, बीबीए, बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन, बी.कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन में हुए हैं। परंतु अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार इन कोर्स में भी आवेदन कम हैं।
विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान विश्वविद्यालयों व दूसरे राज्यों के बड़े कॉलेज के प्रति है। ऐसे में जिले के कॉलेज में आवेदन कम हो रहे हैं। बता दें कि जिले के सभी राजकीय और एडिड कॉलेज में कुल 7018 सीटें हैं। इनके लिए अभी 3450 आवेदन ही हुए हैं। वहीं, राजकीय महाविद्यालय की कुल 2210 सीटों में से 920 सीटों पर ही आवेदन हो पाए हैं।
राजकीय महाविद्यालय प्रतापनगर में अभी मात्र 21 ही आवेदन हुए हैं। इस महाविद्यालय में दो ही कोर्स करवाए जाते हैं। इन दोनों कोर्स की कुल 100 सीटें हैं। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में मात्र 26 आवेदन हुए हैं। इस महाविद्यालय में कुल 240 सीटें हैं। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय छछरौली में बीए की 400 और बीकॉम 160 सीटें हैं। इन सीटों पर 100 से भी कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

यूजी कोर्स में दाखिला आवेदन की तिथि 30 जून है। यह विद्यार्थियों के दाखिला पाने का एक और मौका है। अभी वरीयता सूची व काउंसलिंग का शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। - सुमन भाटिया, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें