फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कारोबारी को विदेशी नंबर से धमकी दे मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Thu, 29 May 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के हिन्दुस्तान मोटर्स के कारोबारी से विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कारोबारी ने बताया कि वह अपने शोरूम में बैठा हुआ था। तभी उनके मोबाइल पर एक कुख्यात अपराधी ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की।
विज्ञापन

लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी भरा मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपये की मांग की। रुपये न देने पर बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पढ़ते ही वह घबरा गया। वह तुरंत पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा। उसने पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया को विदेशी नंबर से आई वीडियो कॉल व मैसेज दिखाए। पुलिस अधीक्षक ने संदेश पढ़ते ही मामले को गंभीरता से लिया और कारोबारी को तुरंत पुलिस सुरक्षा दी गई।
हालांकि देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस मामले की गोपनीय बनाए रखने के लिए कारोबारी की पहचान छिपाए रखने की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह की शराब ठेके पर फायरिंग की घटना से पहले ही कारोबारी व व्यापारी दहशत में है। ऐसे में एक और कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले से कारोबारियों में दहशत और बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें