यमुनानगर। एडीजे आरपी सिंह की अदालत ने झपटमारी के मामले में बाडी माजरा निवासी विक्की पंडित और ललित को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा और 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें 30 अगस्त 2019 को कमला नगर निवासी गरिमा ने शिकायत दी थी कि वह अपनी बुआ के साथ मार्केट गई थी। जब वापस आ रही थी तो दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। आरोपी मधु कॉलोनी की तरफ फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, एटीएम कार्ड, आठ हजार रुपये थे। इस शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। संवाद