यमुनानगर। जिले से स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मंगलवार को कोरोना के तीन नए केस आए। इससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी में 53.04 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 30,771 कोरोना केस आए, जिनमें 30,312 डिस्चार्ज (ठीक) हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के तीन सक्रिय मरीज होम आइसोलेट हैं।