फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में दो शिकायतों का निपटान

Tue, 10 Mar 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में एसडीएम जसपाल सिंह गिल के समक्ष दो शिकायतें पहुंची। जिनका मौके पर ही निपटान कर दिया गया। इस दौरान गिल ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और आमजन की शिकायतों का त्वरित निपटान करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समय-समय पर इन शिविरों की समीक्षा करते हैं और अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। इस माैके पर डीएसपी हरविंदर सिंह, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई रिंकल, क्रीड़ा विभाग के विनोद, मार्केट कमेटी के एओ रामकुमार, लिपिक मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें