फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ता रोककर युवक पर हथियारों से हमला

Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव पोबारी निवासी काला ने रादौर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह मार्च को किसी काम से रादौर आया हुआ था। इसी दौरान रास्ते में अनीस, नफीस, फिदा, एजाज और गांधी ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें