फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में पहुंचीं दो शिकायतें

Fri, 10 Jul 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
व्यासपुर। उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर वीरवार को एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में लगा। शिविर में दो शिकायतें आईं। किसी का समाधान नहीं हो पाया, जिस कारण यह संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज दी गई हैं। एसडीएम डॉ. सिंह ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान नगर पालिका साढौरा सचिव नितिन वत्स, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम एसडीओ धर्मेंद्र यादव, नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें