फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली में तीन शिकायतों का निपटारा

Fri, 10 Jul 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली में समाधान ​शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम जसपाल सिंह। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
छछरौली। उपमंडल के समाधान शिविर में वीरवार को तीन शिकायतें पहुंची। तीनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर एसडीएम जसपाल सिंह गिल के नेतृत्व में लगाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें