फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करते दो पकड़े, ग्रामीणों ने धुना

Thu, 01 Aug 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली (यमुनानगर)। ग्रामीणों ने खंड छछरौली के गनौली गांव के श्मशान घाट में बुधवार को तांत्रिक क्रियाएं करते दो लोगों को दबोच लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई की। दोनों आरोपी ग्रामीणाें के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन तांत्रिक क्रियाओं से ग्रामीणों में काफी रोष था। इसलिए उन्होंने दोनों को नहीं छोड़ा। धुनाई के कारण अंदरूनी चोटें लगने पर दोनों व्यक्ति लड़खड़ाने भी लगे। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों व्यक्तियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के पास से सामान भी जब्त किया है। तांत्रिक क्रियाएं करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान हरनौली निवासी इमरान व जटहेड़ी के रामकुमार के तौर पर हुई है। हालांकि दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि वे परिवार की भलाई के लिए तंत्रिक क्रिया कर रहे थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक गनौली गांव में पिछले काफी दिनों से कई मौतें हो चुकी हैं। उन्हें शक है इन तांत्रिक क्रियाओं के कारण ही शायद गांव में मौतें हो रही है।
ग्रामीण गुरनाम व संजीव ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे गांव का एक व्यक्ति श्मशान घाट के पास से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर श्मशान घाट में बैठे दो व्यक्तियों पर गई। जो कुछ कर रहे थे। इससे उसे तांत्रिक क्रियाएं किए जाने का शक हुआ। इसके बाद उसने खेतों में कार्य कर रहे अन्य ग्रामीणों को आवाज लगाकर श्मशान घाट की तरफ आने को कहा। ग्रामीणों को श्मशान घाट की ओर आते देख दोनों व्यक्तियों ने वहां से भागने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया और उनकी धुनाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी दोनों व्यक्तियों की मुक्के, जूते व चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भी ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को गांव वालों को सौंपने की मांग भी कर रहे थे। इस वजह से ग्रामीणों व पुलिस के बीच लगभग दो घंटे नोकझोंक चलती रही। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना कार्रवाई के किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें