फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता, दो नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, लेकिन ब्लैक फंगस ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वीरवार को भी ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें दराजपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा को ब्लैक फंगस होने पर कल्पना चावला मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। वहीं बीबीपुर निवासी 30 वर्षीय संक्रमित युवक फिलहाल लेखराज अस्पताल में दाखिल है। अब तक जिले में कुल 11 मरीज ब्लैक फंगस के मिल चुके हैं। उधर, ब्लैक फंगस से संक्रमित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके लिए भाजपा और स्वास्थ्य विभाग ने इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए हैं। उनकी हालत में अभी कुछ सुधार है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 11 मरीज ब्लैक फंगस के मिले हैं। इनमें से एक केस दिल्ली, एक सहारनपुर और दो केस करनाल से यहां आए मरीजों के हैं। सात मरीज यमुनानगर जिले से हैं। इनमें से पांच को कल्पना चावला मेडिकल कालेज और एक मरीज को पीजीआइ में दाखिल कराया है। पांच मरीजों का जिले के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि किसी भी मरीज को दिक्कत न हो। यह प्रयास किए जा रहे हैं। जहां तक ब्लैक फंगस के इंजेक्शनों की बात है, तो इस पर पूरा नियंत्रण सरकार का है। मरीज को इंजेक्शन की डिमांड डाक्टर की ओर से भेजी जाती है। इसके बाद इंजेक्शन की अनुमति के लिए सरकार को पत्र भेजा जाता है। जैसे ही डिमांड आती है, तुरंत इंजेक्शन मंगवाकर मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें